एक की मौत, सड़क जाम

चैनपुर : वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के आरा चार नंबर हथिया गढ़ा के समीप साइकिल से कोयला ले कर जा रहे एक व्यक्ति को डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया. इससे उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर आरा चार नंबर ललपनिया मार्ग को करीब छह घंटे तक सड़क जाम […]
चैनपुर : वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के आरा चार नंबर हथिया गढ़ा के समीप साइकिल से कोयला ले कर जा रहे एक व्यक्ति को डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया. इससे उसकी मौत हो गयी.
ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर आरा चार नंबर ललपनिया मार्ग को करीब छह घंटे तक सड़क जाम कर दी. बाद में प्रशासन से वार्ता के बाद सड़क जाम हटाया गया.जानकारी के अनुसार, मांडू प्रखंड के मनुआ फुलसराय निवासी अमीन अंसारी (35 वर्ष) चैनपुर साइडिंग से पोड़ा कोयला लेकर साइकिल से रामगढ़ की ओर जा रहा था.
इसी क्रम में आरा चार नंबर हथियागढ़ा के पास पीछे से आ रहे डंपर (ओआर 09के/ 0133) ने अपनी चपेट में ले लिया. आनन फानन में लोग अमीन अंसारी को इलाज के लिए रामगढ़ ले जाने लगे.
मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ हथिया गढ़ा के पास सड़क जाम कर दी. बाद में वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी बालमिकी सिंह ने सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. इसके बाद शाम चार बजे जाम हटा लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




