एक माह से बंद है निर्माण कार्य

Updated at : 09 Oct 2013 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
एक माह से बंद है निर्माण कार्य

सिल्ली : सिल्ली स्टेडियम परिसर में बन रहे बहुउद्देशीय स्टेज का निर्माण कार्य करीब एक माह से बंद है. दो साल पहले इसका निर्माण शुरू हुआ, लेकिन निर्माण के नाम पर अब तक कुछ पाये ही बन कर तैयार हुए हैं. करीब तीन करोड़ रुपये की लागत वाली इस योजना का निर्माण नारसरिया कंस्ट्रक्शन करवा […]

विज्ञापन

सिल्ली : सिल्ली स्टेडियम परिसर में बन रहे बहुउद्देशीय स्टेज का निर्माण कार्य करीब एक माह से बंद है. दो साल पहले इसका निर्माण शुरू हुआ, लेकिन निर्माण के नाम पर अब तक कुछ पाये ही बन कर तैयार हुए हैं. करीब तीन करोड़ रुपये की लागत वाली इस योजना का निर्माण नारसरिया कंस्ट्रक्शन करवा रही है.

काम की देखभाल कर रहे मुंशी ने बताया कि ठेकेदार द्वारा मजदूरी का भुगतान नहीं किये जाने के कारण काम बंद है. इस संबंध नारसरिया कंस्ट्रक्शन के नारायण नारसरिया से फोन पर बात कर उनका पक्ष लेने का प्रयास किया गया, लेकिन बातचीत नहीं हो पायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola