झारखंड में भी बनेगी जदयू की सरकार

Updated at : 06 Oct 2013 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में भी बनेगी जदयू की सरकार

भदानीनगर : जदयू जिला अध्यक्ष गोपाल मुंडा ने शनिवार को पतरातू प्रखंड के कुरसे, देवरिया, रिवर साइड, पटेल नगर, जवाहर नगर आदि क्षेत्रों का दौरा किया. दौरे में उनके साथ युवा जदयू जिला अध्यक्ष केवल पासवान, जिला महासचिव इम्तियाज अहमद, गणोश पासवान, सुरेश मुंडा, कौलेश्वर बेदिया, सिकंदर यादव, अहमद रजा आदि शामिल थे. दौरे में […]

विज्ञापन

भदानीनगर : जदयू जिला अध्यक्ष गोपाल मुंडा ने शनिवार को पतरातू प्रखंड के कुरसे, देवरिया, रिवर साइड, पटेल नगर, जवाहर नगर आदि क्षेत्रों का दौरा किया. दौरे में उनके साथ युवा जदयू जिला अध्यक्ष केवल पासवान, जिला महासचिव इम्तियाज अहमद, गणोश पासवान, सुरेश मुंडा, कौलेश्वर बेदिया, सिकंदर यादव, अहमद रजा आदि शामिल थे.

दौरे में नेताओं ने लोगों से मिल कर समस्याओं की जानकारी ली. भुरकुंडा पहुंचने पर श्री मुंडा ने भुरकुंडा हनुमानगढ़ी के प्रांगण में बैठक की. मौके पर श्री मुंडा ने लोगों को जदयू के नीति सिद्धांतों से अवगत कराया.

कहा कि झारखंड में भी जदयू की सरकार बनेगी. मौके पर जितेंद्र वर्मा, हरि साव, राजेंद्र नायक, रमेश वर्मा, राजन राम, आनंद राम, विनोद राम आदि जदयू नेता उपस्थित थे. इस दौरान उत्तम राम के नेतृत्व में कई महिलाओं युवकों ने पार्टी का दामन थामा. इसमें इंद्रा देवी, लीला देवी, शांति देवी, सोनी देवी, सुनीता, मीना, उर्मिला प्रमुख हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola