20 हजार की छिनतई

Updated at : 06 Oct 2013 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
20 हजार की छिनतई

भुरकुंडा : भुरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पीओ ऑफिस भुरकुंडा के समीप सीसीएल कर्मी महिला राथो देवी से अपराधी 20 हजार रुपये छीन कर फरार हो गये. घटना शनिवार दोपहर एक बजे की है. घटना की सूचना राथो ने थाने को दी. पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में छापामारी शुरू की, लेकिन अपराधियों का पता नहीं […]

विज्ञापन

भुरकुंडा : भुरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पीओ ऑफिस भुरकुंडा के समीप सीसीएल कर्मी महिला राथो देवी से अपराधी 20 हजार रुपये छीन कर फरार हो गये.

घटना शनिवार दोपहर एक बजे की है. घटना की सूचना राथो ने थाने को दी. पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में छापामारी शुरू की, लेकिन अपराधियों का पता नहीं चला. राथो देवी ने बताया कि वह रिजनल वर्कशॉप भुरकुंडा में काम करती है. वह शनिवार को एसबीआइ की पटेल नगर (लपंगा) शाखा से 20 हजार रुपये निकाल कर अपने ड्यूटी स्थल जा रही थी.

पैसे को एक लंच बॉक्स में रख कर उसे झोले में रख दिया था. इसी बीच उक्त स्थल पर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उनके हाथ से झोला छीन लिया पीओ ऑफिस भुरकुंडा की ओर भाग निकले. राथो देवी चैनगड़ा की रहने वाली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola