होटल से मुक्त हो घर लौटा मुकेश

सिल्ली : कोलकाता के एक होटल में काम कर रहे एक बालक को बालश्रम से मुक्त करा लिया गया है. सिल्ली के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अमरेंद्र भूषण ने मंगलवार को निमुआ निवासी अजीत महतो के माध्यम से मुकेश को उसके परिजन के पास भिजवाया. जानकारी के मुताबिक, चार माह पूर्व मुकेश को किसी व्यक्ति ने […]
सिल्ली : कोलकाता के एक होटल में काम कर रहे एक बालक को बालश्रम से मुक्त करा लिया गया है. सिल्ली के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अमरेंद्र भूषण ने मंगलवार को निमुआ निवासी अजीत महतो के माध्यम से मुकेश को उसके परिजन के पास भिजवाया.
जानकारी के मुताबिक, चार माह पूर्व मुकेश को किसी व्यक्ति ने रुपये का प्रलोभन देकर कोलकाता के सिती मोड़ स्थित एक होटल में काम पर लगा दिया. इसकी सूचना प्रशासन को मिली. प्रशासन की पहल पर मुकेश को काम से हटा कर उसे रांची आंचल शिशु आश्रम नामक संस्था को सौंप दिया गया., जहां से श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने मुकेश को उसके घर भिजवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




