दामोदर-भैरवी उफान पर

Updated at : 02 Oct 2013 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
दामोदर-भैरवी उफान पर

रजरप्पा : रजरप्पा कोयलांचल क्षेत्र में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है. इससे दामोदर व भैरवी नदी का जल स्तर बढ़ गया है. जल स्तर बढ़ने से कई दुकानों के डूबने की आशंका हो गयी है. उधर रजरप्पा मंदिर के पुजारियों ने मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को अलर्ट जारी किया है. कहा गया […]

विज्ञापन

रजरप्पा : रजरप्पा कोयलांचल क्षेत्र में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है. इससे दामोदर भैरवी नदी का जल स्तर बढ़ गया है. जल स्तर बढ़ने से कई दुकानों के डूबने की आशंका हो गयी है. उधर रजरप्पा मंदिर के पुजारियों ने मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को अलर्ट जारी किया है.

कहा गया है कि बुधवार को जल स्तर में वृद्धि होने की संभावना है. लगातार बारिश के कारण सड़कों की हालत खास्ता हो गयी है. रामगढ़बोकारो मार्ग में जगहजगह पानी का जमाव हो गया है. साथ ही चितरपुर इलाका में पानी से सड़क डूब गयी है.

गोला में बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त : सोनडीमरा. गोला प्रखंड क्षेत्र में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है. हथिया नक्षत्र पड़ने से क्षेत्र में जम कर बारिश हो रही है. वहीं लगातार मूसलाधार बारिश के कारण कई मकान भी गिर गये हैं. जानकारी के अनुसार टांडिल गांव के शिवलाल मांझी, जीतलाल मांझी का मकान गिर गया. इससे इनके समक्ष रहने के लिए विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है. उधर मूसलाधार बारिश के बाद खेतों में पानी भरने से धान के फसलों में जान गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola