राधा गोविंद बीपीएड कॉलेज को विवि ने परीक्षा फॉर्म दिया

Updated at : 30 Sep 2013 3:35 AM (IST)
विज्ञापन
राधा गोविंद बीपीएड कॉलेज को विवि ने परीक्षा फॉर्म दिया

रामगढ़ : झारखंड का प्रथम शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय राधा गोविंद बीपीएड कॉलेज को विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म निर्गत कर दिया है. सत्र 2012-13 के लिए जारी परीक्षा फॉर्म कॉलेज में एक अक्तूबर से भरा जायेगा. परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि नौ अक्तूबर तय की गयी है. संस्था के सचिव बीएन साह ने रविवार को […]

विज्ञापन

रामगढ़ : झारखंड का प्रथम शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय राधा गोविंद बीपीएड कॉलेज को विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म निर्गत कर दिया है. सत्र 2012-13 के लिए जारी परीक्षा फॉर्म कॉलेज में एक अक्तूबर से भरा जायेगा.

परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि नौ अक्तूबर तय की गयी है. संस्था के सचिव बीएन साह ने रविवार को छात्रछात्राओं की बैठक में यह जानकारी दी. महाविद्यालय की प्रियंका मैडम फूलमती मैडम ने छात्रछात्राओं से खुद को एक अच्छे शारीरिक शिक्षक के रूप में प्रस्तुत करने की अपील की है.

उन्होंने उम्मीद जतायी कि राधा गोविंद बीपीएड कॉलेज के विद्यार्थी उपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश में कॉलेज का नाम रोशन करेंगे. ज्ञात हो कि इस कॉलेज को एनसीटीइ से स्थायी मान्यता विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से संबद्धन मिला है. मौके पर नीतिशा मुखर्जी, अंजनी कुमार सिंह, राजासिस सरकार, अनिल कुमार, तापसी प्रमाणिक, कैप्टने जीएस चंदेल आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola