मेला के अंतिम दिन उमड़ी लोगों की भीड़
Updated at : 30 Sep 2013 3:34 AM (IST)
विज्ञापन

पिपरवार : खलारी प्रखंड अंतर्गत पुरानी राय स्थित झारखंडी मंदिर परिसर में दो दिवसीय जिउतिया मेला रविवार को संपन्न हो गया. रिमझिम बारिश के बीच मेला परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम व खोड़हा नृत्य का आयोजन किया गया. बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ. मेला में घरेलू वस्तुओं, मिठाई व खिलौनों की खूब […]
विज्ञापन
पिपरवार : खलारी प्रखंड अंतर्गत पुरानी राय स्थित झारखंडी मंदिर परिसर में दो दिवसीय जिउतिया मेला रविवार को संपन्न हो गया. रिमझिम बारिश के बीच मेला परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम व खोड़हा नृत्य का आयोजन किया गया.
बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ. मेला में घरेलू वस्तुओं, मिठाई व खिलौनों की खूब बिक्री हुई. देर शाम तक लोगों ने मेला का आनंद उठाया. आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




