डायरिया पीड़ित मां-बेटे अस्पताल में भरती

Updated at : 27 Sep 2013 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
डायरिया पीड़ित मां-बेटे अस्पताल में भरती

डकरा : डायरिया पीड़ित डकरा खूंटीटोला निवासी गीता देवी और उसके दो बेटों क्रमश: गुंजन (आठ वर्ष) व रितेश (12 वर्ष) को इलाज के लिए डकरा अस्पताल में भरती कराया गया है. सभी कुएं का दूषित पानी पीने से बीमार हुए हैं. गीता देवी के पति छोटन तुरी दिहाड़ी मजदूर हैं. मालूम हो कि खूंटीटोली […]

विज्ञापन

डकरा : डायरिया पीड़ित डकरा खूंटीटोला निवासी गीता देवी और उसके दो बेटों क्रमश: गुंजन (आठ वर्ष) रितेश (12 वर्ष) को इलाज के लिए डकरा अस्पताल में भरती कराया गया है. सभी कुएं का दूषित पानी पीने से बीमार हुए हैं.

गीता देवी के पति छोटन तुरी दिहाड़ी मजदूर हैं. मालूम हो कि खूंटीटोली भूतनगर बस्ती में पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं है. लोग कुएं का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं.

डायरिया काबू में

खलारी. करकट्टा गांव में तुरंत स्वास्थ्य सहायता मिलने के कारण डायरिया पर काबू पा लिया गया है. डॉ विनोद कुमार ने गुरुवार को लोगों की स्वास्थ्य जांच की. उन्होंने ग्रामीणों को पानी उबाल कर पीने, गरम खाना खाने और घर के आसपास सफाई करने की सलाह दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola