श्रद्धा के साथ हुई विश्वकर्मा पूजा

Updated at : 19 Sep 2013 3:31 AM (IST)
विज्ञापन
श्रद्धा के साथ हुई विश्वकर्मा पूजा

सिल्ली : सिल्ली सहित आसपास के क्षेत्रों में उल्लासपूर्ण माहौल में विश्वकर्मा पूजा मनायी गयी.कई जगहों पर पंडाल बना कर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गयी थी, जहां विधिवत पूजा–अर्चना की गयी. हिंडालको, रेलवे, रेलवे पीडब्ल्यूआई ऑफिस, आइओडब्ल्यू ऑफिस, पुराना बाजार, बड़ा मुरी, सिल्ली, बुढ़ाम, पतराहातू, रामपुर, तुलीन व झालदा में भव्य पंडाल बनाये […]

विज्ञापन

सिल्ली : सिल्ली सहित आसपास के क्षेत्रों में उल्लासपूर्ण माहौल में विश्वकर्मा पूजा मनायी गयी.कई जगहों पर पंडाल बना कर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गयी थी, जहां विधिवत पूजाअर्चना की गयी. हिंडालको, रेलवे, रेलवे पीडब्ल्यूआई ऑफिस, आइओडब्ल्यू ऑफिस, पुराना बाजार, बड़ा मुरी, सिल्ली, बुढ़ाम, पतराहातू, रामपुर, तुलीन झालदा में भव्य पंडाल बनाये गये थे. इनके अलावा गैरेज सहित अन्य कारखानों में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गयी.

दो दिन तक क्षेत्र में मेले से नजारा रहा. हिंडालको परिसर में आयोजित पूजा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए. यहां भगवान का दर्शन करने आये श्रद्धालुओं के बीच हिंडालको विश्वकर्मा पूजा समिति की ओर से प्रसाद का वितरण किया गया. इधर, गूंज परिवार भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola