खदान बंद कराया

खलारी : विश्रमपुर पंचायत के जामुनदोहर की महिलाओं ने पानी की मांग को लेकर 17 सितंबर को अपराह्न् दो बजे से तीन बजे तक केडीएच खदान में काम नहीं होने दिया. महिलाओं ने बताया कि बस्ती से मात्र पचास मीटर की दूरी पर खदान चलाया जा रहा है. खदान के कारण कुएं व चापानल सूख […]
खलारी : विश्रमपुर पंचायत के जामुनदोहर की महिलाओं ने पानी की मांग को लेकर 17 सितंबर को अपराह्न् दो बजे से तीन बजे तक केडीएच खदान में काम नहीं होने दिया. महिलाओं ने बताया कि बस्ती से मात्र पचास मीटर की दूरी पर खदान चलाया जा रहा है. खदान के कारण कुएं व चापानल सूख गये हैं.
प्रबंधन ने टैंकर से जलापूर्ति करने का आश्वासन दिया था. एक–दो दिन पानी मिला भी, लेकिन फिर बंद कर दिया गया, जबकि जेहलीटांड़ में टैंकर से पानी की आपूर्ति हो रही है. सूचना मिलने पर प्रबंधन ने जामुनदोहर गांव में टैंकर भेजा. इसके बाद महिलाएं लौट गयीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




