विस्थापितों की उपेक्षा का लगाया आरोप

डकरा : रैयत विस्थापित मोरचा भूतनगर की बैठक शनिवार को धन्नू भोगता के अध्यक्षता में हुई. मौके पर बस्ती की समस्याओं को लेकर सीसीएल प्रबंधन, ट्रांसपोर्ट कंपनी व प्रशासन को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए मोरचा के संरक्षक इस्माइल अंसारी ने कहा कि भूतनगर बस्ती को […]
डकरा : रैयत विस्थापित मोरचा भूतनगर की बैठक शनिवार को धन्नू भोगता के अध्यक्षता में हुई. मौके पर बस्ती की समस्याओं को लेकर सीसीएल प्रबंधन, ट्रांसपोर्ट कंपनी व प्रशासन को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया.
बैठक को संबोधित करते हुए मोरचा के संरक्षक इस्माइल अंसारी ने कहा कि भूतनगर बस्ती को सीसीएल केडीएच खदान विस्तार के दौरान 1980 में विस्थापित किया था, लेकिन विस्थापन नीति के अनुसार यहां कोई काम नहीं हुआ. बस्ती के चारों ओर धूल–गर्द उड़ते रहती है, जिससे वातावरण प्रदूषित हो गया है.
बैठक में एक कमेटी का भी गठन किया गया, जिसमें संरक्षक इस्माइल अंसारी व केदार तुरी, अध्यक्ष कमलेश तुरी, उपाध्यक्ष मुनेश्वर गंझू, सलामत अंसारी, सचिव अनिल तुरी व विनोद तुरी को मनोनीत किया गया. मौके पर बीरबल गंझू, सुरेश तुरी, अजरुन उरांव, रियाज अंसारी, विनोद लोहरा, जसीम अंसारी, मुर्ताजा अंसारी, रामजीत गंझू आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




