सड़क पर स्टंट दिखते स्कूटी ठोंक दी गाड़ी से

Updated at : 06 Feb 2015 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर स्टंट दिखते स्कूटी ठोंक दी गाड़ी से

यूनीफॉर्म पहन कर स्कूल के लिए निकले थे, चले गये तफरीह करने पंचघाघ खूंटी : खूंटी-रांची मार्ग पर मैनुगढ़ा के समीप गुरुवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में रांची डीएवी कपिलदेव स्कूल के दो विद्यार्थी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों में यशस्वी उर्फ अभिनव के सिर में जख्म है और एक पैर टूट […]

विज्ञापन
यूनीफॉर्म पहन कर स्कूल के लिए निकले थे, चले गये तफरीह करने पंचघाघ
खूंटी : खूंटी-रांची मार्ग पर मैनुगढ़ा के समीप गुरुवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में रांची डीएवी कपिलदेव स्कूल के दो विद्यार्थी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों में यशस्वी उर्फ अभिनव के सिर में जख्म है और एक पैर टूट गया है.
वहीं दूसरे घायल ऋषि उर्फ दिव्यम के पैर में गंभीर चोट है. दोनों को पुलिस ने इलाज के लिए रिम्स भेजा है.जानकारी के अनुसार दोनों छात्र स्कूल यूनिफॉर्म में स्कूटी (जेएच-01बीइ-9997) से मुरहू स्थित पंचघाघ घूमने गये थे. अन्य साथी अन्य वाहनों से थे. लौटने के क्रम में खूंटी के मैनूगढ़ा मोड़ के समीप स्कूटी चला रहा यशस्वी वाहन से स्टंट कर रहा था.
उसी वक्त मोड़ पर सामने से आ रही एक टाटा मैजिक वाहन (जेएच-03एफ-3908) से स्कूटी जा टकरायी. स्कूटी यात्री वाहन के नीचे चली गयी. इस हादसे में दोनों छात्र घायल हो गये. सूचना मिलने पर एसडीपीओ दीपक शर्मा, पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को रिम्स भिजवाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola