भाई-बहन की मदद के लिए बढ़े हाथ

खलारी : ‘सिकल बीटा थैलासीमिया’ नामक बीमारी से पीड़ित खलारी के भाई-बहन (प्रमोद व अंजलि) के संबंध में समाचार प्रकाशित होने के बाद लोग मदद के लिए आगे आने लगे हैं. बुधवार को समाजसेवी सुरेंद्रनाथ पांडेय ने प्रमोद व अंजलि से मुलाकात कर एक माह के इलाज का खर्च दिया. साथ ही आगे भी इलाज […]
खलारी : ‘सिकल बीटा थैलासीमिया’ नामक बीमारी से पीड़ित खलारी के भाई-बहन (प्रमोद व अंजलि) के संबंध में समाचार प्रकाशित होने के बाद लोग मदद के लिए आगे आने लगे हैं.
बुधवार को समाजसेवी सुरेंद्रनाथ पांडेय ने प्रमोद व अंजलि से मुलाकात कर एक माह के इलाज का खर्च दिया.
साथ ही आगे भी इलाज के लिए आर्थिक मदद देने की बात कही. श्री पांडेय ने दोनों के लिए रोजगार की व्यवस्था करने का भी भरोसा दिलाया है. इस अवसर पर दिलीप पासवान, अंबिका राम, अजीत सिंह, राकेश सिंह ‘छोटू’ आदि मौजूद थे. इधर, खूंटी निवासी समाजसेवी सह गैर सरकारी संस्था सर्वागीण ग्राम विकास संस्था के डॉ निर्मल सिंह ने भी प्रमोद व अंजलि की मदद की इच्छा जतायी है. वे जल्द ही खलारी आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




