खूंटी : 10 किलो अफीम व डोडा के साथ चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पहली बार अफीम तस्करों के पास से बंदूक बरामद दो तस्कर भाग निकले खूंटी : खूंटी पुलिस ने चार अफीम तस्कर मुचिराय मुंडा, एतवा मुंडा, लाल सिंह मुंडा व पांडेया मुंडा को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 10 किलो अफीम, 90 किलो डोडा, एक बाइक व मोबाइल जब्त किया गया. इसके अलावा पहली बार […]

विज्ञापन

पहली बार अफीम तस्करों के पास से बंदूक बरामद

आपके शहर में

विज्ञापन

दो तस्कर भाग निकले

खूंटी : खूंटी पुलिस ने चार अफीम तस्कर मुचिराय मुंडा, एतवा मुंडा, लाल सिंह मुंडा व पांडेया मुंडा को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 10 किलो अफीम, 90 किलो डोडा, एक बाइक व मोबाइल जब्त किया गया. इसके अलावा पहली बार अफीम तस्करों के पास से देसी भरठुआ बंदूक व दो बैरल मिला है. यह जानकारी एसपी आलोक ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी.

उन्होंने बताया कि अड़की थाना क्षेत्र के हुंठ में एसएसबी कैंप के पास एंटी क्राइम चेकिंग लगायी गयी थी. इसी दौरान तमाड़ की ओर से बाइक पर आ रहे दो व्यक्ति पुलिस को देख भाग निकले. पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा.

इनमें मुचिराय मुंडा व एतवा मुंडा शामिल थे. इनके पास से एक किलो अफीम बरामद किया गया. पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे तमाड़ थाना क्षेत्र के कोटामाटी गांव से अफीम लेकर मारंगहादा थाना क्षेत्र के डंडेया गांव जा रहे थे. जहां उन्हें हादुआ मुंडा व दुखन मुंडा को अफीम देना था. वे पहले भी उन्हें तीन बार अफीम दे चुके थे.

इसके बाद दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने डंडेया गांव में हादुआ मुंडा के घर पर छापेमारी की, लेकिन वह भाग निकला. पुलिस ने उसके पिता पांडेया मुंडा को पकड़ा. उसके घर से चार किलो अफीम, 40 किलो डोडा व भरठुआ बंदूक बरामद किया गया.

इसके बाद दुखन मुंडा के घर में छापेमारी की गयी, लेकिन वह भी भागने में सफल रहा. उसके घर से लाल सिंह मुंडा को पांच किलो अफीम व 50 किलो डोडा के साथ पकड़ा गया. छापेमारी एसडीपीओ आशीष कुमार महली, एसएसबी के उप समादेष्टा अनुज कुमार, वीएस परिहार, निरीक्षक भगवान प्रसाद, अड़की थाना प्रभारी विक्रांत कुमार, मारंगहादा थाना प्रभारी कामेश्वर प्रसाद, एसआइ गाजे सिंह व सशस्त्र बल शामिल थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola