आजसू पार्टी ने स्थापना सह संकल्प दिवस मनाया
Updated at : 23 Jun 2019 2:55 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : स्थापना दिवस को आजसू पार्टी ने शनिवार को संकल्प दिवस के रूप में मनाया. इस अवसर पर आजसू जिला कमेटी के ने बाबा भीमराव अांबेडकर, भगवान बिरसा मुंडा, शेख भिखारी, सिदो-कान्हू, विश्वनाथ शाही, सुभाषचंद्र बोस, बुधु भगत सहित अन्य वीरों को याद किया. उनकी प्रतिमा और चित्र में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. स्थानीय […]
विज्ञापन
खूंटी : स्थापना दिवस को आजसू पार्टी ने शनिवार को संकल्प दिवस के रूप में मनाया. इस अवसर पर आजसू जिला कमेटी के ने बाबा भीमराव अांबेडकर, भगवान बिरसा मुंडा, शेख भिखारी, सिदो-कान्हू, विश्वनाथ शाही, सुभाषचंद्र बोस, बुधु भगत सहित अन्य वीरों को याद किया. उनकी प्रतिमा और चित्र में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.
स्थानीय बिरसा पार्क में भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद जिलाध्यक्ष जयकांत कुमार कश्यप ने कहा कि इन्हीं महापुरुषों के बताये मार्ग पर चल कर आजसू पार्टी का गठन आज ही के दिन हुआ था. पार्टी वर्तमान में भी उनके ही आदर्शों पर चल रही है.
ऐसे शहीदों की ही देन है कि हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं. हमें उनके बलिदान से सीख लेनी चाहिए. पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने कहा कि पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए मिल कर संगठन को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है. मौके पर नीरज कुमार सिंह, बिहारी सिंह, राजेश कुमार महतो, गौतम कुमार महतो, रोहित साहू, अरुण कुमार सिंह, सुभाष साहू, चमकू पाहन, सुंदर पाहन, अमरजीत साहू, पिंटू सिंह, दिनेश कुमार, अभिषेक राम, साकेत जायसवाल, राहुल कश्यप, विनोद साहू, राजकुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




