पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को कार्य में तेजी लाने का निर्देश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

खूंटी : झारखंड विधानसभा की प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण तथा अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति स्थल अध्ययन यात्रा के क्रम में खूंटी परिसदन पहुंची. समिति के सभापति अरुप चटर्जी के साथ सदस्य बिरंची नारायण शामिल थे. समिति ने परिसदन में जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रतिवेदनों की समीक्षा की. बैठक में समिति […]
विज्ञापन
खूंटी : झारखंड विधानसभा की प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण तथा अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति स्थल अध्ययन यात्रा के क्रम में खूंटी परिसदन पहुंची. समिति के सभापति अरुप चटर्जी के साथ सदस्य बिरंची नारायण शामिल थे. समिति ने परिसदन में जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रतिवेदनों की समीक्षा की.
बैठक में समिति के सभापति द्वारा विद्युत प्रमंडल खूंटी के प्रतिवेदन की समीक्षा के दौरान जिला में विद्युत आपूर्ति हेतु पावर ट्रांसफॉर्मर की अनुपलब्धता पर नाराजगी व्यक्त की गयी. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रतिवेदन की समीक्षा के पश्चात कार्यपालक अभियंता को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. बैठक में खनन विभाग, विशेेष प्रमंडल सहित अन्य विभागों के प्रतिवेदनों की समीक्षा की गयी.
साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. मौके पर डीआरडीए निदेशक मो इश्तियाक, जिला परिवहन पदाधिकारी नागेंद्र पासवान, नजारत उपसमाहर्ता, सिविल सर्जन, कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल, जिला खनन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










