थाना प्रभारी सहित 12 लोगों ने किया रक्तदान

Updated:
विज्ञापन
थाना प्रभारी सहित 12 लोगों ने किया रक्तदान

तोरपा थाना परिसर में लगाया गया रक्तदान शिविर

विज्ञापन

तोरपा. सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए खूंटी जिला पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना परिसरों में अलग-अलग रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार को तोरपा थाना परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेंब्रम सहित 12 लोगों ने रक्तदान किया. उनके साथ समाजसेवी मसजिद ए अक्शा कमेटी के सदर कलीम खान, विद्यार्थी कला संगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, भाजयुमो के नीरज जायसवाल, एसडीपीओ ऑफिस के रीडर मो वसीम, सब इंस्पेक्टर अमरेंद्र मंडल, सुगड़ तोपनो, श्यामा साहू, चंदू जायसवाल, राजू महतो आदि ने रक्तदान किया. मौके पर थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेंब्रम ने कहा कि रक्तदान महादान है और आपका एक यूनिट रक्त लोगों को जीवनदान दे सकता है. ऐसे कार्यक्रम पुलिस और समाज के बीच समन्वय को और मजबूत करते हैं. उन्होंने यह भी अपील की कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए आगे आयें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके. उन्होंने कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था ही नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी संवेदनशील भूमिका निभा रही है. कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वास्थ्य विभाग की टीम, स्थानीय लोगों तथा पुलिस कर्मियों का विशेष योगदान रहा.

तोरपा थाना परिसर में लगाया गया रक्तदान शिविर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola