मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में बेहतर करनेवाले विद्यार्थी सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

खूंटी : बिरसा कॉलेज में रविवार को मैट्रिक व इंटर के टॉपर तथा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आदिवासी छात्र संघ ने सम्मानित किया. कार्यक्रम में संघ के केंद्रीय कोषाध्यक्ष जलेश्वर भगत और केंद्रीय सचिव प्रदीप मुंडा ने सभी छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया़ उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर आगे की पढ़ाई जारी रखने […]

विज्ञापन
खूंटी : बिरसा कॉलेज में रविवार को मैट्रिक व इंटर के टॉपर तथा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आदिवासी छात्र संघ ने सम्मानित किया. कार्यक्रम में संघ के केंद्रीय कोषाध्यक्ष जलेश्वर भगत और केंद्रीय सचिव प्रदीप मुंडा ने सभी छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया़ उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर आगे की पढ़ाई जारी रखने को कहा.
कहा कि छात्रों को बड़े सपने देखने चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहने की आवश्यकता है़ मौके पर जिलाध्यक्ष दुबराज सिंह मुंडा, अजीजा मोमिना खातून, शंकर सिंह मुंडा, सुनील नायक, राजेश मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.
सम्मानित होनेवाले विद्यार्थी : इंटरमीडियट में आर्टस विषय में जिला टॉपर बननेवाली रितिका कुमारी के साथ-साथ मोती टूटी, रूपम कुमारी, संध्या मानकी, पार्वती नाग, नम्रता कुमारी, जूही परवीन, नेहा कुमारी, मनीषा कुमारी और मैट्रिक में श्रावणी मांझी, इच्छा मिश्र, अनुप्रिया धान, निम्मी हेरेंज को सम्मानित किया गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola