बच्चों के बनाये मॉडलों की सराहना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

खूंटी : डीएवी खूंटी में टिंकर फेस्ट अटल टिंकरींग लैब में टिंकर फेस्ट के दूसरे दिन बच्चों ने अपने-अपने मॉडल को अंतिम रूप दिये. मुख्य अतिथि डीइअो भलेरियन तिर्की ने बच्चों द्वारा बनाये गये मॉडल की सराहना की. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है इन्हें प्रोत्साहन व सही मार्गदर्शन […]
विज्ञापन
खूंटी : डीएवी खूंटी में टिंकर फेस्ट अटल टिंकरींग लैब में टिंकर फेस्ट के दूसरे दिन बच्चों ने अपने-अपने मॉडल को अंतिम रूप दिये. मुख्य अतिथि डीइअो भलेरियन तिर्की ने बच्चों द्वारा बनाये गये मॉडल की सराहना की. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है इन्हें प्रोत्साहन व सही मार्गदर्शन की.
एक अन्य जानकारी के मुताबिक स्कूल में जिला स्तरीय पोषण क्विज का भी आयोजन हुआ. पोषण विभाग द्वारा आयोजित इस क्विज में जिले के 20 सरकारी विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता कंप्यूटर आधारित थी. प्रतियोगिता जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी मो अल्ताफ, वरुण कुमार वर्णवाल (डाटा एनालिस्ट), प्रेमवती कुमारी (असिस्टेंट), विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक सुमित कुमार की देखरेख में हुई. मौके पर रूबेला टीकाकरण भी किया गया. इस दौरान प्राचार्य टीपी झा, मृत्युंजय कुमार सिंह, एम गौरीशंकर, लक्ष्मी महतो व धर्मवीर कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










