तीन डकैत गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Updated at : 27 May 2018 3:22 AM (IST)
विज्ञापन
तीन डकैत गिरफ्तार, जेल भेजा गया

सफलता. डीएसपी व खलारी इंस्पेक्टर ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर दी जानकारी उत्तर प्रदेश के बदायूं का निवासी है मुख्य सरगना आफताब खलारी : खलारी पुलिस ने तीन डकैतों को पकड़ कर बड़ी सफलता अर्जित की है. गिरफ्तार डकैतों में अाफताब अंसारी चतरा जिला के पिपरवार थाना क्षेत्र के न्यू मंगरदाहा का रहनेवाला है. […]

विज्ञापन

सफलता. डीएसपी व खलारी इंस्पेक्टर ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

उत्तर प्रदेश के बदायूं का निवासी है मुख्य सरगना आफताब
खलारी : खलारी पुलिस ने तीन डकैतों को पकड़ कर बड़ी सफलता अर्जित की है. गिरफ्तार डकैतों में अाफताब अंसारी चतरा जिला के पिपरवार थाना क्षेत्र के न्यू मंगरदाहा का रहनेवाला है. वहीं दो अन्य दाबिर तथा दानिश उत्तर प्रदेश के बदायुं जिला अंतर्गत बिल्सी थानांतर्गत बेहरा गोसाई का निवासी है. शनिवार को प्रेसवार्ता कर डीएसपी खलारी पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी राजीव रंजन लाल को गुप्त सूचना मिली कि हुटाप बस्ती की ओर से कुछ अपराधी मोटरसाइकिल से खलारी रेलवे स्टेशन की ओर जानेवाले हैं तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं.
इसके बाद 25 मई को थाना प्रभारी खलारी ने सशस्त्र बलों के साथ खलारी के नारायणधौड़ा के निकट वाहन चेकिंग शुरू किया. इसी क्रम में रात 8.45 बजे तीन लोग एक ही मोटरसाइकिल से आ रहे थे. पुलिस को देख कर वे बाइक से कूद कर भागने लगे. जिन्हें पुलिस ने धर दबोचा. उनके पास से दो कट्टा, .315 का दो गोली तथा .32 का दो जिंदा गोली, लूट के हिस्सेदारी से मिले 12 हजार रुपये और एक चोरी की मोटरसाइकिल संख्या जेएच01एटी/6077 मिली. पूछताछ के दौरान पता चला कि उन्होंने अबतक चार से अधिक घरों में डकैती की है. वहीं खलारी-बीजूपाड़ा रोड में सड़क लूट भी की है. उन्होंने पिपरवार में सनाउल्लाह तथा मो ताज के घर में डकैती की है. इसके अलावा पतरातू के हफुआ, पिठोरिया और चान्हो में घर में घुस कर डकैती की है. इस गिरोह के सरगना अाफताब की बहन बदायुं में रहती है. वहीं से वह अपने साथ लड़कों को लाता था और अापराधिक घटनाओं को अंजाम देता था.
पहली गृह डकैती इनलोगों ने पिपरवार के सनाउल्लाह के घर की. यहां से 9.5 लाख लूटे. इसके बाद पतरातू के हफुआ में डकैती की. तीसरी घटना फिर से पिपरवार के मो ताज के घर में की. इसके बाद पिठोरिया तथा चान्हो में घटनाओं को अंजाम दिया. वर्ष 2017 में खलारी-बीजूपाड़ा रोड में लुकइयाढोड़ा में एक टेंपो से 55 हजार रुपये लूटी. अाफताब के खिलाफ चान्हो, पिपरवार, पतरातू व पिठोरिया में पहले से मामले दर्ज हैं. डीएसपी पीके सिंह ने कहा कि इस उपलब्धि से क्षेत्र में कई घटनाओं पर विराम लगा है. छापेमारी दल में इंस्पेक्टर राजीव रंजन लाल के अलावा पुअनि जगन्नाथ पांडेय, आरक्षी विनय इंदवार, विनोद उरांव, जगदीश राम, ब्रजेश महतो व चालक आरक्षी इलहाक अंसारी थे.
हवाई जहाज की सवारी का शौकीन है अाफताब
खलारी पुलिस द्वारा गिरफ्तार डकैतों के गिरोह का सरगना हवाई जहाज की सवारी का शौकीन है. लूट को अंजाम देने के बाद अाफताब हवाई जहाज से दिल्ली चला जाता था, फिर वहां से बदायुं पहुंचता था. बदायुं में थोड़े दिन गुजारने के बाद वहीं से आसपास के युवकों को लेकर पिपरवार आ जाता था. खलारी-पिपरवार क्षेत्र में लूट के पैसों से फुटबॉल, क्रिकेट जैसी प्रतियोगिता आयोजित कराता था. इसी बहाने नये लड़कों को अपने साथ जोड़ता और फिर उनके साथ मिल कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था.
मुस्लिम परिवार थे आसान टार्गेट
पूछताछ के दौरान अाफताब ने बताया कि उसके लिए मुस्लिम परिवार आसान टार्गेट होते थे. बताया कि तरावीह के समय मुस्लिम परिवारों के पुरुष मस्जिदों में रहते हैं. घर में औरतें अकेली होती हैं. इसी अवसर का फायदा उठाते हुए वह लूट की घटनाओं को अंजाम देता था.
निर्माण कार्य का किया मुआयना, दिये कई निर्देश
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola