खूंटी : यूपी के दो अफीम तस्कर पकड़ाये, 70 हजार जब्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

खूंटी, मुरहू व अड़की थाना क्षेत्र से अफीम खरीद कर यूपी में महंगी दर पर बेचते थे खूंटी : खूंटी जिला में अफीम की खरीदारी के लिए दूसरे राज्यों से भी तस्कर पहुंचते हैं. सोमवार को पुलिस ने अफीम की खरीदारी करते यूपी के बलिया जिले के कुंडरिया फैजलापुर निवासी विनोद कुमार मौर्य व महिपाल […]
विज्ञापन
खूंटी, मुरहू व अड़की थाना क्षेत्र से अफीम खरीद कर यूपी में महंगी दर पर बेचते थे
खूंटी : खूंटी जिला में अफीम की खरीदारी के लिए दूसरे राज्यों से भी तस्कर पहुंचते हैं. सोमवार को पुलिस ने अफीम की खरीदारी करते यूपी के बलिया जिले के कुंडरिया फैजलापुर निवासी विनोद कुमार मौर्य व महिपाल सिंह को गिरफ्तार किया. खूंटी पुलिस की यह पहली सफलता है, जब दूसरे राज्य के अफीम तस्कर उनके हत्थे चढ़े हैं.
एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा को सूचना मिली थी कि खूंटी के हाबुइडीह निवासी बिचू पाहन को यूपी से आये दो तस्कर नकद राशि देनेवाले हैं. इसके बाद एसपी के निर्देश पर प्रोबेशनर डीएसपी वरुण रजक, सअनि नरेश सिंह ने पुलिस बल के साथ बिचु पाहन के घर की घेराबंदी की.
पुलिस को देख विनोद कुमार मौर्य व महिपाल सिंह भागने लगे. पुलिस की टीम ने दोनों को खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया. तलाशी में उनके पास से अफीम क्रय के लिए रखे गये नकद 70,000 बरामद किया गया. पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे लोग खूंटी, मुरहू व अड़की थाना क्षेत्र से अफीम खरीद कर यूपी ले जाकर महंगी दर पर बेचते हैं. पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया. यह जानकारी एसडीपीओ रणवीर सिंह ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










