झारखंड : जीदन गुड़िया गिरोह के तीन हार्डकोर उग्रवादी गिरफ्तार, प्रसन्न गुड़िया हथियार रिपेयर करने में माहिर
Updated at : 27 Feb 2018 8:36 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : पुलिस ने तपकारा ओपी क्षेत्र के चुरदाग-पेरवाघाघ क्षेत्र में छापेमारी कर पीएलएफआइ के जोनल कमांडर जीदन गुड़िया दस्ते के तीन हार्डकोर उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. इनमें प्रसन्न गुड़िया उर्फ कमांडर एवं हिलारियुस गुड़िया (दोनों लोहाजिमी निवासी) सहित जयपुर निवासी धीरज कंडुलना शामिल हैं. इनके पास से पुलिस ने दो लोडेड पिस्टल, छह […]
विज्ञापन
खूंटी : पुलिस ने तपकारा ओपी क्षेत्र के चुरदाग-पेरवाघाघ क्षेत्र में छापेमारी कर पीएलएफआइ के जोनल कमांडर जीदन गुड़िया दस्ते के तीन हार्डकोर उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. इनमें प्रसन्न गुड़िया उर्फ कमांडर एवं हिलारियुस गुड़िया (दोनों लोहाजिमी निवासी) सहित जयपुर निवासी धीरज कंडुलना शामिल हैं. इनके पास से पुलिस ने दो लोडेड पिस्टल, छह जीवित कारतूस एवं चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद किये हैं. पूछताछ के बाद गिरफ्तार लोगों को सोमवार को जेल भेज दिया गया.
एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा को 25 फरवरी की देर रात सूचना मिली थी कि उक्त तीनों उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए चुरदाग से पेरवाघाघ की ओर जा रहे हैं.
उन्होंने टीम गठित की और मध्य रात्रि छापेमारी की. पुलिस को देख उक्त उग्रवादी तीन अलग-अलग मोटरसाइकिल से भागने लगे. पुलिस ने उनका पीछा कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया. टीम में प्रोबेशनर डीएसपी तोरपा आशुतोष कुमार सत्यम, तोरपा थानेदार अमित तिवारी, तपकारा ओपी प्रभारी चंद्रशेखर आजाद, रनिया थानेदार बिनोद राम शामिल थे.
प्रसन्न गुड़िया हथियार रिपेयर करने में माहिर
एसपी के मुताबिक गिरफ्तार उग्रवादी प्रसन्न गुड़िया हथियारों में आयी तकनीकी खराबी को दूर करने में माहिर है. वह संगठन का प्रमुख आर्मोरर (हथियार मरम्मत करनेवाला) के नाम से जाना जाता है. इसका अापराधिक इतिहास भी रहा है. गत सात जनवरी 2016 को तपकारा ओपी पुलिस ने उसे लोहाजिमी क्षेत्र से अवैध स्टेनगन के साथ गिरफ्तार किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




