को-ऑर्डिनेटर की नियुक्ति हुई

Updated at : 25 Nov 2017 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
को-ऑर्डिनेटर की नियुक्ति हुई

खलारी : खलारी प्रखंड क्षेत्र में लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए पंचायत स्तर पर को-ऑर्डिनेटर की नियुक्ति की गयी है. यह नियुक्ति जिला उद्यम विभाग के जिला को-ऑर्डिनेटर तथा प्रखंड को-ऑर्डिनेटर राकेश रंजन ने किया. नवनियुक्त पंचायत को-ऑर्डिनेटरों को नियुक्ति पत्र दिया गया. जिला को-ऑर्डिनेटर ने बताया कि सरकार का उद्देश्य […]

विज्ञापन
खलारी : खलारी प्रखंड क्षेत्र में लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए पंचायत स्तर पर को-ऑर्डिनेटर की नियुक्ति की गयी है. यह नियुक्ति जिला उद्यम विभाग के जिला को-ऑर्डिनेटर तथा प्रखंड को-ऑर्डिनेटर राकेश रंजन ने किया.
नवनियुक्त पंचायत को-ऑर्डिनेटरों को नियुक्ति पत्र दिया गया. जिला को-ऑर्डिनेटर ने बताया कि सरकार का उद्देश्य रोजगार सृजन का उपाय करना है. इसी के तहत गांव स्तर पर लघु व कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना है.
पंचायत के नवनियुक्त को-ऑर्डिनेटरों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. बताया कि इसके तहत मधुमक्खी पालन, मुर्गी पालन, मछली पालन, बकरी पालन, लाह की खेती, फूल की खेती आदि कुटीर उद्योग शामिल हैं. गांव स्तर पर गठित महिला मंडलों को महिला उद्यमी मंडल बनाया जायेगा. पंचायत को-ऑर्डिनेटर को एक वर्ष के लिए नियुक्त किया गया है. काम के अनुसार इन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी जायेगी. नियुक्ति पत्र पानेवालों में भरत कुमार राम, किरण मिंज, सरीता देवी, रीना कुमारी, आशा कुमारी, जयनाथ महतो, सलामत अंसारी, ललिता देवीशामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola