रिसाव से परेशान हैं लोग

Updated at : 21 Nov 2017 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
रिसाव से परेशान हैं लोग

खलारी : विश्रामपुर करकट्टा के लोग खदान से निकल रही जहरीली गैस से परेशान हैं. विश्रामपुर के एक तरफ केडीएच के अंतर्गत आनेवाले आउटसोर्सिंग पैच तथा दूसरी ओर केडीएच परियोजना की खदान है, जिससे लगातार जहरीली गैस निकल रही है. दोनों खदानों से निकलनेवाली गैस से विश्रामपुर के लोगों को परेशानी हो रही है. वहीं […]

विज्ञापन
खलारी : विश्रामपुर करकट्टा के लोग खदान से निकल रही जहरीली गैस से परेशान हैं. विश्रामपुर के एक तरफ केडीएच के अंतर्गत आनेवाले आउटसोर्सिंग पैच तथा दूसरी ओर केडीएच परियोजना की खदान है, जिससे लगातार जहरीली गैस निकल रही है. दोनों खदानों से निकलनेवाली गैस से विश्रामपुर के लोगों को परेशानी हो रही है. वहीं खदान के बगल से आवागमन करनेवाले लोगों को भी परेशानी हो रही है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रबंधन केवल कोयला उत्पादन पर ध्यान दे रहा है, लेकिन खदानों से निकल रही जहरीली गैस की रोकथाम के लिए कोई भी ठोस उपाय नहीं कर रहा है. प्रबंधन खदान में लगी आग पर ओबी डाल कर केवल खानापूर्ति करता है. लोगों का कहना है कि प्रबंधन ने अगर जल्द ही खदान से निकल रही जहरीली गैस को अविलंब बंद नहीं कराया तो, खदान का काम बंद कराया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola