पिता पर जानलेवा हमला कर फरार, प्राथमिक
Updated at : 11 Nov 2017 12:10 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी/मैक्लुस्कीगंज : धमधमिया निवासी पन्नु यादव (45) ने अपने पुत्र आशीष यादव के विरुद्ध मारपीट व जानलेवा हमले को लेकर मैक्लुस्कीगंज थाना में मामला दर्ज कराया है. बताया गया कि पन्नु यादव अगरवा जंगल में मवेशी चरा रहा था. इसी दौरान उसका पुत्र आशीष यादव तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा व उस पर चाकू-भुजाली […]
विज्ञापन
खलारी/मैक्लुस्कीगंज : धमधमिया निवासी पन्नु यादव (45) ने अपने पुत्र आशीष यादव के विरुद्ध मारपीट व जानलेवा हमले को लेकर मैक्लुस्कीगंज थाना में मामला दर्ज कराया है. बताया गया कि पन्नु यादव अगरवा जंगल में मवेशी चरा रहा था. इसी दौरान उसका पुत्र आशीष यादव तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा व उस पर चाकू-भुजाली व लाठी-डंडे से कई वार किये.
हमले में पन्नु के पैर व पीठ में गंभीर चोट लगी है. उसे इलाज के लिए डकरा रिजनल अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. घटना के बाद आशीष साथियों के साथ फरार है. पुलिस छानबीन में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




