पदयात्रा कार्यक्रम ऐतिहासिक बनायें

Updated at : 11 Nov 2017 12:09 AM (IST)
विज्ञापन
पदयात्रा कार्यक्रम ऐतिहासिक बनायें

रक्षा शक्ति विवि का शिलान्यास व पदयात्रा कार्यक्रम को लेकर बैठक खूंटी : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला कमेटी की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो की अध्यक्षता में हुई. उन्होंने कहा कि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व मुख्यमंत्री रघुवर दास 12 नवंबर को खूंटी के बिरहू (रेवा) में रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे. इस विश्वविद्यालय […]

विज्ञापन
रक्षा शक्ति विवि का शिलान्यास व पदयात्रा कार्यक्रम को लेकर बैठक
खूंटी : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला कमेटी की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो की अध्यक्षता में हुई. उन्होंने कहा कि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व मुख्यमंत्री रघुवर दास 12 नवंबर को खूंटी के बिरहू (रेवा) में रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे. इस विश्वविद्यालय का खूंटी में खुलना जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. इसके लिए उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा के प्रयासों की सराहना की. बताया कि शिलान्यास कार्यक्रम में राज्य के कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे.
14 नवंबर को बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलीहातू से पवित्र मिट्टी के साथ भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण पदयात्रा कर रांची जायेंगे. अगले दिन मिट्टी को रांची में राष्ट्रपति को सुपुर्द किया जायेगा. पदयात्रा में जनजाति समाज के पांच हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है. पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव, मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार पाहन सहित पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा भी शामिल रहेंगे. बैठक में उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दी.
शिलान्यास व पदयात्रा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ने की भी अपील की. बैठक का संचालन कृपा सिंधू बेहरा ने किया. मौके पर बिंदेश्वर उरांव, सुमन कच्छप, पूर्व विधायक कोचे मुंडा, बुंदी राम मुंडा, लीलू पाहन, संजय साहू, डहरू पाहन, ज्योतिष भगत, परता मुंडा, जय प्रकाश भाला, अनूप साहू, कांडे मुंडा, मुचिराय मुंडा, विजय साहू, योगेंद्र नायक, सचिननाथ शाहदेव, विष्णु सोनी, लव चौधरी, विश्वनाथ दास, राजकुमार गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola