डिलिट हुए कार्डधारकों को जल्द राशन मिलेगा : डीसी

खूंटी: अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज ने अपनी टीम के साथ मंगलवार को उपायुक्त से मुलाकात की. उन्होंने डीसी से राशन वितरण एवं पेंशन से संबंधित समस्याओं के निराकरण पर चर्चा की. उपायुक्त ने पेंशन एवं राशन वितरण से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी, सामाजिक सुरक्षा कोषांग को निर्देश दिया. […]
खूंटी: अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज ने अपनी टीम के साथ मंगलवार को उपायुक्त से मुलाकात की. उन्होंने डीसी से राशन वितरण एवं पेंशन से संबंधित समस्याओं के निराकरण पर चर्चा की. उपायुक्त ने पेंशन एवं राशन वितरण से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी, सामाजिक सुरक्षा कोषांग को निर्देश दिया.
डीसी ने कहा कि यदि किसी का राशन कार्ड पहले आवंटित था एवं वर्तमान में डिलिट कर दिया गया है तो उसे फिर से इंट्री एवं सत्यापित कर पुन: राशन का वितरण किया जायेगा. उन्होंने बताया कि कम अनाज का वितरण एवं खराब गुणवत्ता से संबंधित राशन के बारे में उन्हें अभी तक शिकायत नहीं मिली है. एक शिकायत अड़की प्रखंड से मिली थी, जिसका समाधान कर लिया गया है.
साथ ही जितने भी वास्तविक लाभुक छूटे हुए हैं, उनका नाम शीघ्र जोड़ा जायेगा. उन्होंने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जल्द कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि सरकार की ओर से राशन वितरण से संबंधित पारित निर्देश का बुकलेट तैयार किया जायेगा. ज्यां द्रेज की टीम ने राशन वितरण से संबंधित शिकायतों के लिए वाल पेंटिंग एवं होर्डिंग लगा कर लोगों को जानकारी देने की अपील की. उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी, सामाजिक सुरक्षा कोषांग सभी प्रखंडों में राशन एवं पेंशन से संबंधित फॉर्म उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक में आइटीडीए निदेशक भीष्म कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




