Jharkhand : खूंटी में पीएलएफआई से मुठभेड़, एरिया कमांडर समेत 4 उग्रवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया

Updated at : 01 Nov 2017 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand : खूंटी में पीएलएफआई से मुठभेड़, एरिया कमांडर समेत 4 उग्रवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया

कर्रा/रांची : पीएलएफआइ के मैना दस्ता और खूंटी पुलिस के बीच मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब कर्रा थाना क्षेत्र के कारो नदी पुल पर मुठभेड़ हो गयी. इसमें पीएलएफआइ का एरिया कमांडर और दो लाख रुपये का इनामी मैना गोप के अलावा तीन उग्रवादी मारे गये. इन तीनों की शिनाख्त नहीं हो […]

विज्ञापन

कर्रा/रांची : पीएलएफआइ के मैना दस्ता और खूंटी पुलिस के बीच मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब कर्रा थाना क्षेत्र के कारो नदी पुल पर मुठभेड़ हो गयी. इसमें पीएलएफआइ का एरिया कमांडर और दो लाख रुपये का इनामी मैना गोप के अलावा तीन उग्रवादी मारे गये. इन तीनों की शिनाख्त नहीं हो पायी है.

एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने कहा कि 90 फीसदी तय है कि मैना मारा गया. पुष्टि बुधवार को कर दी जायेगी. उग्रवादियों के पास से पुलिस की लूटी गयी एक इंसास के अलावा .315 रायफल, एक डबल बैरल रायफल व नाइन एमएम पिस्टल, बड़ी मात्रा में कारतूस भी बरामद की गयी है. उग्रवादियों के बाइक, स्कूटी व मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किये हैं.

कार्रवाई: जन संवाद में पहुंचा गुमला की छात्रा के अपहरण का मामला, सीएम ने सुबह में लगायी फटकार शाम को हटाये गये गुमला एसपी

वहीं सर्च अभियान अब भी जारी है. मुठभेड़ का नेतृत्व कर्रा थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता कर रहे थे. घटना की सूचना पर खूंटी एसपी अश्विनी सिन्हा भी मौके पर पहुंच गये थे. उन्होंने घटना की पुष्टि की है.

मैने के मारे जाने से खूंटी के साथ ही रांची पुलिस ने भी राहत की सांस ली है. यह लंबे समय से पुलिस को चुनौती देता आ रहा था. मैना के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं. मैना दस्ते के संबंध में विशेष शाखा ने भी खूंटी पुलिस काे सूचना मुहैया करायी थी.

अवैध शराब: 17 लाेगों की मौत के बाद भी जारी है कारोबार, जिदू व चाय बागान से शराब बरामद, तीन धंधेबाज फरार

तीन मोटरसाइकिल से जा रहे थे सात उग्रवादी : घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीन मोटरसाइकिल से सात उग्रवादी कारो नदी पुल पार कर कहीं जा रहे थे. इसी बीच पुलिस ने तीनों बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया. उग्रवादियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी . जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें चार उग्रवादी मारे गये. जबकि तीन उग्रवादी भागने में सफल रहे.

किस उग्रवादी को कहां लगी गोली : एक उग्रवादी को घुटने के नीचे, दूसरे को हाथ और जांघ में, तीसरे को सिर में और चाैथे को पैर और सिर के पास गोली लगी है. सभी नक्सली जैकेट पहने हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola