दहेज उत्पीड़न का आरोपी पति खूंटी से गिरफ्तार
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Aug 2020 12:41 AM
दहेज उत्पीड़न का आरोपी पति खूंटी से गिरफ्तार
डकरा/पिपरवार : दहेज प्रताड़ना के आरोप में नेहा कुमारी के पति राहुल कुमार को पिपरवार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर खूंटी से गिरफ्तार कर चतरा जेल भेज दिया. पिपरवार थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना में दहेज प्रताड़ना के आरोप में दर्ज किये गये मामले के मुख्य आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
उन्होंने बताया कि इस कांड के अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिसछापेमारी कर रही है. ज्ञात हो कि लड़की पक्ष की ओर से उसको विदा कराने के लिए उसके पिता, भाई, मां, और मौसी शुक्रवार की शाम में पिपरवार आये थे और लड़की की विदाई कराने के दौरान लड़का पक्ष और लड़की पक्ष में देर शाम जम कर मारपीट हुई थी.
जिसमें दोनों पक्ष से छह लोग घायल हुए थे. जिनका इलाज पिपरवार क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मामले में पिपरवार थाना क्षेत्र के बचरा बाजारटांड़ में रहने वाली राजेंद्र चंद्रवंशी की बहु नेहा कुमारी ने थाना में दहेज प्रताड़ना और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है.
जिसमें पति राहुल कुमार, ससुर राजेंद्र चंद्रवंशी, सास उर्मिला देवी, देवर रोहित कुमार, देवर अमित कुमार, देवर सुमित कुमार, ननद प्रिया कुमारी और पड़ोसी कृष्णा प्रसाद को नामजद ओरोपी बनाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










