टेंडर विवाद में हुई पिटाई से घायल ठेकेदार की मौत

टेंडर विवाद में हुई पिटाई से घायल ठेकेदार की मौत
पिपरवार : पिपरवार महाप्रबंधक कार्यालय में टेंडर विवाद को लेकर ठेकेदार रामेश्वर यादव के साथ हुई मारपीट के बाद रांची के आलम अस्पताल में मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है.
मृतक के पुत्र मनोज कुमार द्वारा बरियातू पुलिस के समक्ष दिये बयान के अनुसार 20 जून की दोपहर पिपरवार महाप्रबंधक कार्यालय में टेंडर डालने पर ठेकेदार कमल सिंह सरदार व मो रसीद ने रामेश्वर यादव की बुरी तरह पिटाई कर दी थी.
इसके बाद घायलावस्था में रामेश्वर यादव को रांची के आलम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान 24 जून को उनकी मौत हो गयी. पुलिस को दिये बयान में मृतक के पुत्र ने कहा है कि 22 जून को जब वह गिरिडीह से अस्पताल पहुंचा, तो पिता ने सारी बातें बतायी थी. इस संबंध में बरियातू पुलिस ने कार्रवाई के लिए मामला खलारी थाना को रेफर कर दिया है.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










