झारखंड में 23 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, रांची समेत 8 जिले प्रभावित
बारिश का मौसम (AI generated Image)
अंडमान निकोबार में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड में दिखने लगा है. राज्य के 8 जिलों में 23 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
Jharkhand Weather: अंडमान निकोबार में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का झारखंड पर भी असर पड़ने की संभावना है. राज्य के कई जिलों में 20 सितंबर से मौसम में बदलाव दिख सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान आकाश में बादल छाये रहेंगे. कई स्थानों पर गर्जन और वज्रपात के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. कुछ इलाकों में बारिश भी होने की संभावना है.
23 सितंबर को रांची समेत आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
23 सितंबर को रांची समेत खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, कोडरमा, बोकारो और धनबाद (आठ जिलों) में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. अन्य जिलों में भी बादल छाये रहने और वज्रपात की संभावना जतायी गयी है. रांची में मौसम में बदलाव का असर 25 सितंबर तक रहने की संभावना है. इधर, शनिवार को हजारीबाग में नौ मिमी, बोकारो में पांच मिमी और कोडरमा में तीन मिमी बारिश दर्ज की गयी.
ये भी पढ़ें: रांची: PM के रोजगार मेले में 143 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CCL सभागार में मंत्री संजय सेठ ने बांटे नियुक्ति पत्र
रांची 32.4°C, चाईबासा सबसे गर्म
रांची का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, जमशेदपुर में 34, मेदिनीनगर में 34.2, बोकारो में 30.2 और चाईबासा में 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें: CCL कर्मियों के लिए प्रमोशन का सुनहरा मौका : लेखा लिपिक ग्रेड-II के 35 पदों पर भर्ती, 9 अक्टूबर तक करें आवेदन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए