झारखंड में निजी अस्पतालों में भी मुफ्त चढ़ेगा खून, आयुष्मान-अबुआ कार्ड से मिलेगा लाभ

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया और गंभीर एनीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब इन गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सरकारी के साथ-साथ सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी मुफ्त रक्त चढ़ाने की सुविधा मिलेगी. यह लाभ आयुष्मान भारत और अबुआ स्वास्थ्य कार्ड धारकों को मिलेगा, जिससे इलाज का बोझ काफी कम हो जाएगा.

विज्ञापन

Thalassemia Patients: झारखंड में थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया और गंभीर एनीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए राहत की खबर है. अब इन मरीजों को सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी निःशुल्क रक्त चढ़ाने की सुविधा मिलेगी. आयुष्मान भारत और अबुआ स्वास्थ्य कार्ड के लाभुकों को निर्धारित पैकेज के तहत यह सुविधा दी जाएगी. स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों में रक्त चढ़ाने की व्यवस्था के साथ अस्पतालों को भुगतान के लिए अलग-अलग पैकेज और दरें भी तय कर दी हैं.

विज्ञापन

नियमित रक्त चढ़ाने वाले मरीजों को मिलेगी राहत

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि जिन मरीजों को नियमित रूप से रक्त चढ़ाने की जरूरत पड़ती है, उनके साथ उनके परिवारों को भी इस व्यवस्था से राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया के मरीजों की जांच का दायरा भी बढ़ाया जाएगा. इससे ऐसे मरीजों की समय पर पहचान और इलाज में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें- झारखंड में 23 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, रांची समेत 8 जिले प्रभावित

सिकल सेल और गंभीर एनीमिया के लिए तय हुई दर

सिकल सेल एनीमिया के मरीजों के लिए रूटीन वार्ड में रक्त चढ़ाने का पैकेज 2,100 रुपए तय किया गया है. एचडीयू में यह पैकेज 3,300 रुपए, बिना वेंटिलेटर वाले आईसीयू में 8,500 रुपए और वेंटिलेटर सहित आईसीयू में 9,000 रुपए निर्धारित किया गया है. गंभीर एनीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए भी यही दरें लागू होंगी.

थैलेसीमिया मरीजों को जांच के साथ मिलेगा पैकेज

थैलेसीमिया मरीजों के लिए डे-केयर पैकेज में पैक्ड सेल ब्लड ट्रांसफ्यूजन के साथ कई जरूरी जांचों को शामिल किया गया है. इनमें सीबीसी, एलएफटी, केएफटी, यूरिन प्रोटीन और सीरम फेरिटिन की जांच शामिल है. कुछ पैकेज में 15 दिनों की आयरन चिलेशन दवाएं भी दी जाएंगी. इन पैकेजों की दर 2,300 रुपए से 3,200 रुपए तक निर्धारित की गई है.

ये भी पढ़ें- दुर्गापूजा से पहले रांची में ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्ती, अवैध कट हटाने के निर्देश

बच्चों के लिए 2,300 से 3,000 रुपये तक का पैकेज

थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए भी अलग पैकेज तय किया गया है. बच्चों के पैकेज की दर 2,300 रुपए से 3,000 रुपए तक रखी गई है. इसमें निर्धारित चिकित्सा सुविधा के साथ जरूरी जांच और रक्त चढ़ाने की सुविधा शामिल होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola