झारखंड में बदलेगा मौसम, 24 सितंबर को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
बारिश (AI generated Image)
झारखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा. 22 सितंबर से शुरू होने वाले बारिश के दौर में 23-24 सितंबर को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जानें कब और कहां होगी भारी बारिश.
Jharkhand Weather Update: पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने से झारखंड में 22 सितंबर से मौसम में बदलाव की संभावना है. 22 सितंबर को पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी पूर्वी सिंहभूम सिंहभूम में तेज हवा, वज्रपात और बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि रांची सहित अन्य जिलों में बादल छाये रहने और तेज हवा चलने की संभावना है. 23 सितंबर को रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है.
24 सितंबर को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 24 सितंबर को रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और गुमला में वज्रपात के साथ तेज हवा और भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 25 सितंबर को पलामू, चतरा और लातेहार में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है.
ये भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट में 3 नए जजों की नियुक्ति, चीफ जस्टिस MS सोनक 23 सितंबर को दिलाएंगे शपथ
झारखंड में अब भी कम बारिश
मॉनसून अवधि (एक जून से 30 सितंबर) के दौरान 21 सितंबर तक झारखंड में सात प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गयी है. सामान्य बारिश 962.4 मिमी है, जबकि अब तक 891 मिमी बारिश हुई है. रांची में नौ प्रतिशत सामान्य से अधिक बारिश हुई है. यहां सामान्य 980.3 मिमी के मुकाबले 1071.9 मिमी बारिश दर्ज हुई है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए