ग्राम प्रधानों ने की मासिक सम्मान राशि भुगतान की मांग

Updated:
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों ने की मासिक सम्मान राशि भुगतान की मांग

जामताड़ा. शहर के गांधी मैदान में ग्राम प्रधान संघ की जिला स्तरीय बैठक हुई. अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष अजीत कुमार दुबे ने की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ा. शहर के गांधी मैदान में ग्राम प्रधान संघ की जिला स्तरीय बैठक हुई. अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष अजीत कुमार दुबे ने की. बैठक का संचालन संघ के संरक्षक सलीम अंसारी ने किया. कहा कि जामताड़ा विधानसभा से स्वास्थ्य मंत्री व नाला विधानसभा से विधानसभा अध्यक्ष हैं. बावजूद ग्राम प्रधान तथा ग्राम स्तरीय परंपरागत स्वशासन व्यवस्था के प्रतिनिधियों को 15 महीने के लंबित मासिक सम्मान राशि का भुगतान नहीं हुआ है, जबकि संताल परगना के अन्य जिलों में भुगतान हुआ है, केवल जामताड़ा जिले में भुगतान नहीं हुआ है. यह यहां के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता को स्पष्ट करता है. कहा, अधिकांश ग्राम प्रधान आदिवासी समुदाय से हैं. इस समस्या को संघ के जिला कमेटी ने गंभीरता से लिया और अस्वस्थ किया कि 15 अप्रैल के बाद पिछले दो वर्ष में जितनी मासिक सम्मान राशि का भुगतान लंबित है. उसे भुगतान करने के लिए डीसी से मुलाकात करेंगे. आवश्यकता हुई तो राजस्व मंत्री दीपक बिरूवा एवं राजस्व सचिव के रांची स्थित कार्यालय पहुंचकर संघ समस्या निदान के लिए वार्ता करेंगे. मौके पर मोहम्मद रजाक, हेमन मुर्मू, धनंजय सिंह, पार्थो साधु, दुबराज भंडारी, अशोक सिंह, मुलेश्वर, शंकर पोद्दार, रफीक अंसारी, राजामणि मंडल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola