कुंडहित में धूमधाम से हुई वट सावित्री की पूजा

Updated:
विज्ञापन

कुंडहित. प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को वट सावित्री की पूजा धूमधाम से हुई.

विज्ञापन

कुंडहित. प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को वट सावित्री की पूजा धूमधाम से हुई. सुहागिनों ने सोमवार को उपवास रखकर वट सावित्री की पूजा कर पतियों के लंबी उम्र की कामना की. महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं. इस दौरान बरगद पेड़ की विधि विधान से पूजा की गयी. इसे लेकर सुबह से बरगद के पेड़ पर महिलाएं उमड़ पड़ी. पूजा के लिए प्रखंड मुख्यालय के अधिकांश बरगद पेड़ों के समीप विशेष साफ-सफाई व सजावट की गयी थी. सुहागिनों वट सावित्री पूजा के लिए रखी उपवास फतेहपुर. फतेहपुर सहित आसपास के इलाकों में वट सावित्री पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया. इस अवसर पर सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे सेहत और अखंड सौभाग्य की कामना की. महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा और बरगद के पेड़ की परिक्रमा कर सूत बांधा. वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है. महिलाओं ने की पति के लंबी आयु की कामना मिहिजाम. पति की लंबी आयु की कामना को लेकर वट सावित्री का पर्व सोमवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया. सुहागिन अपने पति के लंबी उम्र की कामना को लेकर वट वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना की. नगर के स्टेशन रोड कानगोई पुराना चेक पोस्ट मधु मंदिर स्थित वट वृक्ष पर महिलाओं ने फेरे लगाकर धागे बांधे. सत्यवान सावित्री की कथा सुनी. व्रत के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधान और सोलह शृंगार किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola