बिरसा मुंडा ग्रासरूट वॉलीबॉल सुपर लीग का समापन, बालक में गोड्डा और बालिका में जामताड़ा चैंपियन

Updated:
विज्ञापन

खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि | Prabhat Khabar Network

झारखंड में आयोजित बिरसा मुंडा ग्रासरूट वॉलीबॉल सुपर लीग में गोड्डा और जामताड़ा की टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

जामताड़ा : बिरसा मुंडा ग्रासरूट वॉलीबॉल सुपर लीग झारखंड सीजन-1 का समापन रविवार को नगर स्थित संत एंथोनी स्कूल, जामताड़ा में हुआ. प्रतियोगिता में बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, रामगढ़, गोड्डा और जामताड़ा की टीमों ने हिस्सा लिया. रोमांचक मुकाबलों के बाद बालक वर्ग में गोड्डा और बालिका वर्ग में जामताड़ा की टीम चैंपियन बनी.

आपके शहर में

विज्ञापन

बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में गोड्डा ने बोकारो को 25-12, 17-25 और 25-13 से हराकर खिताब अपने नाम किया. वहीं, बालिका वर्ग के फाइनल में जामताड़ा ने गोड्डा को 25-18 और 25-11 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया. दोनों फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों को रोमांचक खेल देखने को मिला.

ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेविका चमेली देवी ने किया. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है. ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों की निरंतर आवश्यकता है.

अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रशिक्षक जयदीप सरकार ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीमें आगे ग्राम, जिला एवं झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी. राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 2 से 4 अक्टूबर तक असम के गुवाहाटी में आयोजित होगी. उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी मेहनत, अनुशासन और टीम भावना के साथ तैयारी करने का आह्वान किया.

झारखंड राज्य ब्रह्मपुत्र वालीबॉल लीग के कोऑर्डिनेटर अजय कुमार ने कहा कि ग्रासरूट स्तर की ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं.

इनकी रही मौजूदगी

मौके पर जिला ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष डॉ. डी. डी. भंडारी, कबड्डी जिला संघ के वरीय उपाध्यक्ष डॉ. चंचल भंडारी, सामाजिक कार्यकर्ता आकाश साव, कनक बर्मन, नंदन सिंह, सलील कुमार, करण राउत, सुरेश मिस्त्री, अनीश रंजन, नवीन सिंह, अभिषेक दुबे, राहुल सिंह एवं लारेब खान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका नित्यानंद दास, मिलन दत्ता, प्रशांत कुमार एवं कार्तिक मिश्रा ने निभायी. आयोजन के सफल संचालन में आयोजकों, निर्णायकों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. आयोजक सचिव नवीन कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola