सुदिव्य सोनू के निधन पर जामताड़ा डीसी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि सभा में शामिल डीसी, एसपी | Prabhat Khabar Network
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर जामताड़ा में डीसी और एसपी ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जामताड़ा : झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर रविवार को उपायुक्त के गोपनीय आवासीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. इस अवसर पर उपायुक्त आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
आपके शहर में
जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय : डीसी
उपायुक्त आलोक कुमार ने जामताड़ा जिला प्रशासन एवं जिलेवासियों की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद और मर्माहत करने वाला है. उनका निधन समाज एवं जनसेवा के क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है. जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, सहजता और लोगों के प्रति उनका स्नेह एवं अपनापन सदैव स्मरणीय रहेगा.
उन्होंने शोक संतप्त परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की.
पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने भी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मंत्री के निधन को राज्य एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया.
मौके पर अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी कयूम अंसारी, नजारत उप समाहर्ता विकेश कुणाल प्रजापति, परीक्ष्यमान उप समाहर्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए