सुदिव्य सोनू के निधन पर जामताड़ा में 7 सितंबर की SIR सुनवाई स्थगित
झारखंड में राजकीय शोक के कारण 7 सितंबर को होने वाली मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (SIR) सुनवाई स्थगित कर दी गई है। नई तारीख की जानकारी जल्द दी जाएगी।
जामताड़ा : झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर राज्य सरकार ने 6 और 7 सितंबर को दो दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है. साथ ही 7 सितंबर को सरकारी अवकाश घोषित किया गया है.
आपके शहर में
राजकीय शोक एवं सरकारी अवकाश के मद्देनजर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत 7 सितंबर को निर्धारित सुनवाई स्थगित कर दी गयी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने विभागीय निर्देश के आलोक में सुनवाई स्थगित करने का निर्णय लिया है.
बीएलओ के माध्यम से मिलेगी अगली तिथि की सूचना
उपायुक्त ने बताया कि स्थगित सुनवाई की अगली तिथि की जानकारी संबंधित मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से अलग से दी जायेगी. उन्होंने सभी संबंधित मतदाताओं से अपील की है कि वे बीएलओ द्वारा दी जाने वाली अगली सूचना का इंतजार करें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई करें.
जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि सुनवाई की नयी तिथि की सूचना मिलने तक किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति में अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क बनाए रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए