डीएवी में एनडी ग्रोवर की पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

जामताड़ा. सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा में नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि मनाई गयी.

विज्ञापन

नारायण दास ग्रोवर एक महान शिक्षाविद थे : डॉ विजय कुमार संवाददाता, जामताड़ा. सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा में नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि मनाई गयी. प्राचार्य डॉ विजय कुमार सहित शिक्षकों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. महात्मा ग्रोवर को याद करते हुए प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने कहा कि 15 नवंबर 1923 को जन्मे ग्रोवर साहब ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया. वे महान शिक्षाविद् एवं आर्य समाजी थे. स्वामी दयानंद सरस्वती से प्रेरित थे. उन्होंने रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई की थी. बाद में डीएवी कॉलेज, अबोहर में प्राचार्य के रूप में योगदान दिया था. इसके बाद डीएवी बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय निदेशक बने. अपने कार्यकाल में उन्होंने 200 से अधिक डीएवी विद्यालय खोला. पूर्वी भारत में शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया. लोग उन्हें ‘झोला वाला बाबा’ के नाम से याद करते हैं. 06 फरवरी, 2008 को चंडीगढ़ में उनका निधन हो गया. हम उन्हें शत-शत नमन करते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola