विश्व स्वास्थ्य दिवस पर किया गया पौधरोपण

Updated:
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर  किया गया पौधरोपण

नारायणपुर. विश्व स्वास्थ्य दिवस पर डालसा ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया.

विज्ञापन

नारायणपुर. विश्व स्वास्थ्य दिवस पर डालसा, जामताड़ा के तत्वावधान में प्लस-टू उच्च विद्यालय, नारायणपुर में पौधरोपण सह जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के बीच स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं विधिक जागरुकता का संदेश प्रसारित करना था. कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक सौरभ मालवीय, सहायक अध्यापक मो अंजर हुसैन, पीएलवी मो महफूज आलम एवं शहादत अली उपस्थित रहे. प्रधानाध्यापक ने कहा कि जीवन में स्वास्थ्य सर्वोपरि है. स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है. उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की. पीएलवी ने विधिक जागरुकता पर प्रकाश डाला. छात्रों को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन कायम रखने से कई बीमारियों से बचाव संभव है. विद्यालय परिसर में बरगद का पौधा रोपा गया. सभी ने मिलकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया. मौके पर मो. आफताब, शमीम अंसारी, सविता यादव आदि मौजूद थीं.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola