घटवाल आदिवासी महासभा जनगणना का करेगा बहिष्कार : जिलाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
घटवाल आदिवासी महासभा जनगणना का करेगा बहिष्कार : जिलाध्यक्ष

जामताड़ा. घटवाल आदिवासी महासभा के जिलाध्यक्ष दुबराज राय की अध्यक्षता में जामताड़ा में बैठक हुई.

विज्ञापन

जामताड़ा. घटवाल आदिवासी महासभा की जामताड़ा में बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुबराज राय ने की. महासभा के जिलाध्यक्ष ने हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ क्षेत्र में एक 12 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या पर रोष व्यक्त किया. कहा कि ऐसी घटनाएं सभ्य समाज के माथे पर कलंक है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं है. विशेष रूप से घटवाल समाज के लोगों का ””जाति प्रमाण पत्र”” और अन्य जरूरी दस्तावेज नहीं बनने को लेकर भारी नाराजगी जताई. महासभा ने चेतावनी दी है कि यदि उनके हक और अधिकारों की अनदेखी बंद हुई, तो वे चुप नहीं बैठेंगे. कहा समस्याओं का समाधान न होने पर संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा. यदि समाज के लोगों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाया गया, तो आगामी जनगणना का पूर्ण बहिष्कार किया जायेगा. समाज का कोई भी व्यक्ति जनगणना अधिकारियों को अपने घर में कदम तक नहीं रखने देगा.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola