कुंडहित में भी दिखा चिकित्सकों की हड़ताल का असर

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और नृशंस हत्या के विरोध में चिकित्सकों की देशव्यापी हड़ताल का असर कुंडहित में भी देखने को मिला. शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी बंद रहा.
कुंडहित. कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और नृशंस हत्या के विरोध में चिकित्सकों की देशव्यापी हड़ताल का असर कुंडहित में भी देखने को मिला. शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी बंद रहा और यहां के चिकित्सकों काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. चिकित्सकों ने कहा कि कार्यस्थल पर डॉक्टरों और महिला डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए उपाय की मांग की जा रही है. सुरक्षा के लिए केंद्रीय कानून की मांग की जा रही है. ओपीडी बंद रहने से शनिवार को दूर दराज से इलाज कराने पहुंचे रोगियों को लौटना पड़ा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




