कहानी भाषा विकास का सशक्त माध्यम : प्राचार्य

Published by :JIYARAM MURMU
Published at :15 Apr 2026 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
कहानी भाषा विकास का सशक्त माध्यम : प्राचार्य

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जामताड़ा में कक्षा 3, 4 एवं 5 के विद्यार्थियों के लिए “कहानी से कलम तक” विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी हुई.

विज्ञापन

जामताड़ा. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जामताड़ा में कक्षा 3, 4 एवं 5 के विद्यार्थियों के लिए “कहानी से कलम तक” विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी हुई. शुभारंभ प्राचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने किया. उन्होंने अभिभावकों को “कहानी से कलम तक” की संकल्पना को विस्तार से समझाया. बताया कि कहानी बच्चों के भाषा विकास का सशक्त माध्यम है, जो उनकी कल्पना शक्ति, शब्द भंडार एवं अभिव्यक्ति क्षमता को बढ़ाती है. अभिभावकों को बच्चों के साथ नियमित रूप से कहानी पढ़ने एवं सुनाने के लिए प्रेरित किया. प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद साह ने कहा कि कहानी बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. शिक्षक, अभिभावक और छात्रों के समन्वित प्रयास से ही समग्र विकास संभव है. वरिष्ठ शिक्षक राम स्वरूप पंडित ने “कहानी से कलम तक को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. संसाधिका अंजलि शर्मा ने पावर पॉइंट के माध्यम से विषय को अत्यंत सरल तरीके से प्रस्तुत किया. उनकी प्रस्तुति में एफएलएन अंतर्गत भाषा एवं संख्यात्मक कौशल के विकास के उपायों को दर्शाया गया.

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola