सिख धर्मावलंबी चंद्रकोना गुरुद्वारा साहेब के लिए रवाना

Updated:
विज्ञापन
सिख धर्मावलंबी चंद्रकोना गुरुद्वारा साहेब के लिए रवाना

मिहिजाम. गुरु पूर्णिमा पर सिख समुदाय का दल बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर स्थित चंद्रकोना गुरुद्वारा साहेब के दर्शन के लिए रवाना हुआ.

विज्ञापन

मिहिजाम. गुरु पूर्णिमा पर सिख समुदाय का दल बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर स्थित चंद्रकोना गुरुद्वारा साहेब के दर्शन के लिए रवाना हुआ. इस दल में मिहिजाम, चित्तरंजन व रूपनारायणपुर के सिख संगत शामिल हैं. यात्रा की शुरूआत मिहिजाम स्थित गुरुद्वारा में अरदास व भजन-कीर्तन के साथ हुई. इसके बाद श्रद्धालुओं का दल चित्तरंजन होकर रवाना हुए. इस मौके पर सभी श्रद्धालु पांरपरिक वेशभूषा में हाथों में ध्वज निशान लिए गुरुवाणी का गुणगान करते हुए आगे बढ़ रहे थे. मार्ग में इन श्रद्धालुओं का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. मालूम हो कि चंद्रकोना गुरुद्वारा सिख समुदाय का एक ऐतिहासिक और पवित्र स्थल है. गुरुनानक देव ने अपनी पदयात्रा के दौरान इस स्थान पर विश्राम किया था. इस स्थल को तत्कालीन राजाचंद्र केतु द्वारा दान में दिया गया था. मिहिजाम गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष जगजीत सिंह, सचिव गुरमीत सिंह व कोषाध्यक्ष दलजीत सिंह ने बताया कि यह यात्रा आस्था, सेवा और भाईचारे का संदेश देता है. यात्रा के आयोजन में फतेहचंद खत्री की विशेष भूमिका रही है.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola