जनता दरबार में कई शिकायतों का हुआ निबटारा

जामताड़ा. समाहरणालय में डीसी रवि आनंद ने मंगलवार को जनता दरबार लगाया. इस दौरा उन्होंने आमजनों की समस्याएं सुनी.
जामताड़ा. समाहरणालय में डीसी रवि आनंद ने मंगलवार को जनता दरबार लगाया. इस दौरा उन्होंने आमजनों की समस्याएं सुनी. जनता दरबार में आये 50 से अधिक फरियादियों ने अपनी शिकायतों को डीसी के समक्ष रखा. डीसी ने ऑन द स्पॉट कई शिकायतों का निष्पादन किया. शेष आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों को निष्पादन के लिए भेज दिया. निर्देश दिया कि वे प्राप्त शिकायतों का निबटारा समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े. नारायणपुर से आए फरियादी ने बताया कि जमीन से संबंधित समस्या है. ग्राम प्रधान परेशान कर रहा है. उच्च विद्यालय परिसर में झोपड़ी बनाकर निवास करने की शिकायत की, जिस पर डीसी ने मामले की जांच करने का निर्देश सीओ को दिया. एक महिला अपने दिव्यांग पुत्र के साथ 08 महीने से पेंशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंची, मामले का जांच में पता चला कि उनका पूर्व में एसबीआइ का बैंक खाता था, जिसे लाभुक द्वारा बंद कराने की वजह से पेंशन नहीं जा रही थी, पुनः लाभुक के द्वारा पोस्टऑफिस में बैंक खाता खुलवाया गया है. डीसी ने संबंधित कर्मी को सभी दस्तावेजी प्रक्रिया को पूर्ण करने का निर्देश दिया. फरियादी को बताया कि अगले महीने से पेंशन की राशि उनके बैंक खाते में ससमय भेजी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




