अत्याधुनिक साइंस प्रयोगशाला का जल्द होगा निर्माण : स्पीकर

सिंहवाहिनी प्लस टू उच्च विद्यालय कुंडहित व आरके प्लस टू उच्च विद्यालय नाला में शीघ्र ही चहारदीवारी व अत्याधुनिक साइंस प्रयोगशाला का निर्माण कराया जायेगा.
नाला. विधानसभा अंतर्गत सिंहवाहिनी प्लस टू उच्च विद्यालय कुंडहित व आरके प्लस टू उच्च विद्यालय नाला में शीघ्र ही चहारदीवारी व अत्याधुनिक साइंस प्रयोगशाला का निर्माण कराया जायेगा. उक्त बातें विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने रांची प्रवास के दौरान कही. छात्र छात्राओं के हित के लिए नाला विधानसभा अंतर्गत प्रमुख विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में आधारभूत संरचना विकसित गयी है और यह आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि इस्टर्न कोल फिल्ड लिमिटेड (इसीएल) के सहयोग से सिंह वाहिनी प्लस टू हाइस्कूल कुंडहित एवं प्लस टू हाइस्कूल नाला में चहारदीवारी एवं प्रयोगशाला के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है, जिसका लाभ यहां अध्ययनरत छात्र छात्राओं को मिलेगा. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा के बिना विकास अधूरा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




