बालू खनन की नीलामी प्रक्रिया नियमावली तैयार, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया : डीसी

Updated:
विज्ञापन
बालू खनन की नीलामी प्रक्रिया नियमावली तैयार, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया : डीसी

बालू घाटों की नीलामी को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विमर्श करते हुए संबंधित अधिकारियों से विचार-विमर्श किया.

विज्ञापन

जामताड़ा. डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में झारखंड बालू खनन नियमावली 2025 के तहत जिले में स्थित कैटेगरी-2 बालू घाटों की बंदोबस्ती एवं ई-नीलामी को लेकर बैठक हुई. इस अवसर पर डीसी ने झारखंड बालू खनन नियमावली 2025 के तहत कैटेगरी-2 के बालू घाटों की नीलामी को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विमर्श करते हुए संबंधित अधिकारियों से विचार-विमर्श किया. कहा कि नदियों को दो कैटेगरी में विभाजित किया गया है, जिसमें कैटेगरी-1 में ग्राम पंचायत पर्यवेक्षण के तहत गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए और कैटेगरी-2 के तहत जिला समिति द्वारा ई-नीलामी के माध्यम से व्यावसायिक खनन के लिए दो भागों में विभाजित की गयी है. बताया कि बालू खनन की नीलामी प्रक्रिया के लिए विभागीय नियमावली तैयार है, जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जायेगी. उन्होंने उक्त ई-नीलामी को लेकर आम सूचना प्रकाशित करने के लिए निर्देश दिया. कहा कि विगत 10 जून से आगामी 15 अक्तूबर तक एनजीटी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नदी तल से बालू उठाव व परिवहन को बंद रखना सुनिश्चित करेंगे. मौके पर एसी पूनम कच्छप, जिला खनन पदाधिकारी मिहिर सलकर, कोषागार पदाधिकारी विकेश कुणाल प्रजापति, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola