गोविंदपुर-साहेबगंज हाइवे पर पलटा कंटेनर, सड़क पर बिखरी चावल की बोरिया
दुर्घटना ग्रस्त कंटेनर | Prabhat Khabar Network
चापुड़िया गांव के पास चावल लदा कंटेनर अनियंत्रित होकर पलटा. गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ, ग्रामीणों ने सुरक्षा उपाय की मांग की.
राजेश चौधरी, फतेहपुर.गोविंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाइवे पर बिंदापाथर थाना क्षेत्र के चापुड़िया गांव के समीप गुरुवार देर शाम चावल लदा कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. हादसे में चालक समेत किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. कंटेनर के पलटते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा कंटेनर
जानकारी के अनुसार, कंटेनर संख्या डब्ल्यूबी 23 एफ 0509 चावल लेकर गोविंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाइवे से गुजर रहा था. चापुड़िया गांव के समीप पहुंचते ही अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया. वाहन के पलटने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गये.
सड़क किनारे कोई नहीं था, टला बड़ा हादसा
गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क किनारे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था. इससे कंटेनर की चपेट में आने से लोग बच गये और बड़ा हादसा टल गया. दुर्घटना के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.
संवेदनशील हिस्से पर सुरक्षा उपाय की मांग
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, चापुड़िया के समीप स्टेट हाइवे का यह हिस्सा पहले भी दुर्घटनाओं का गवाह बन चुका है. इस स्थान पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क के संवेदनशील हिस्से की स्थिति में सुधार के साथ आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है.
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
हादसे की सूचना मिलते ही बिंदापाथर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर के संबंध में जानकारी जुटायी और मामले की जांच शुरू की. पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए