11 साल का सफर, उपलब्धियों की नई पहचान: आश्रम आवासीय विद्यालय में धूमधाम से मना स्थापना दिवस

Updated:
विज्ञापन

दीप प्रज्वलित करतीं प्राचार्या व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

परबत विहार स्थित आश्रम आवासीय विद्यालय ने अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया. 17 सितंबर 2015 को स्थापित इस विद्यालय ने 11 वर्षों में CBSE से मान्यता प्राप्त कर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ा : पर्वत विहार स्थित आश्रम आवासीय विद्यालय में गुरुवार को विद्यालय का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. विद्यालय की स्थापना 17 सितंबर 2015 को हुई थी. स्थापना के बाद वर्ष 2018 तक विद्यालय का संचालन झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) के माध्यम से किया गया. इसके बाद वर्ष 2019 में विद्यालय को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से मान्यता मिली. विद्यालय की निरंतर प्रगति के क्रम में वर्ष 2025 में झारखंड अधिविद्य परिषद से +2 स्तर की मान्यता भी प्राप्त हुई.

विज्ञापन

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या मर्सिला मरांडी ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. मनमोहक गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति ने समारोह में उत्साह और उमंग भर दिया. उपस्थित लोगों ने छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना की.

उपलब्धियों को किया याद

समारोह में विद्यालय की स्थापना से अब तक की उपलब्धियों एवं प्रगति को याद करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी.

शिक्षक व कर्मचारी रहे मौजूद

मौके पर प्राचार्या मर्सिला मरांडी के अलावा शिक्षक पवन कुमार, रुचि राजहंस, इंद्राणी पांडेय, सावित्री हेम्ब्रम, सौरव कुमार झा, बबीता हांसदा, शुभम कुमार, नागेंद्र मिश्रा, जितेंद्र नाथ मंडल एवं दीप्ति मेहरा समेत अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola